पुलिस और चिकित्सा विभाग के बीच समन्वय जरूरी-अग्रवाल
नए आपराधिक कानूनों पर डॉक्टर्स को दी जानकारी
भिलाईनगर। जिले में नए कानूनों की जानकारी देने के लिए गुरुवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रुम में दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने जिले के डॉक्टर्स की बैठक ली। उन्होंने कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।

वर्तमान में प्रचलित नवीन कानूनों को दुष्टिगत रखते हुए आपराधिक प्रकरणों में एमएलसीकर्ता,उपचार करने वाले डाक्टर का साक्ष्य की दृष्टि से महत्व, अभियोजन साक्ष्य के रुप में इनकी भूमिका, मेडिकोलीगल प्रकरणों और पोस्टमार्टम से संबंधित प्रकरणों में पुलिस जांच/ विवेचना में आने वाले विभिन्न व्यहारिक समस्या एवं उनके निदान के लिए गुरुवार की दोपहर 12 बजे सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बैठक ली। श्री अग्रवाल ने कहा कि घायलों के इलाज, मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम जैसे मामलों में डॉक्टर्स की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस और चिकित्सा विभाग के बीच समन्वय जरूरी है। बैठक में पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर सहित जिले के डाक्टर्स उपस्थित थे।