केडिया कंपनी की छोटा हाथी और ट्रैक्टर में टक्कर से 15 मजदूर घायल, रायपुर और भिलाई में भर्ती …
कपसदा रोड के पास हुआ हादसा, पुलिस रही हैं जांच
भिलाईनगर। कुम्हारी थाना अंतर्गत गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। केडिया कंपनी की कंपनी की छोटा हाथी सवार मजदूर और ट्रैक्टर में टक्कर से करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें रायपुर मेकाहरा में आठ और एम्स हॉस्पिटल में दो और अन्य भिलाई में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता पदमश्री तवर ने बताया कि घटना बीती रात की है। सूचना पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें घायलों के नाम रेखा कोठारी (28 वर्ष), श्रीमती मालती (50वर्ष), शिवानी, दुलारी, राधा, विरन सिन्हा, चमेली बाईसुमित जानकी सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। किसको कितना चोट आया है। पुलिस बात नहीं पा रही है। इससे पहले भी कुम्हारी में हादसे में बड़ा घटना हो चुका है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।