March 8, 2026

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह से छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चल रही छापेमारी…

bhupesh_baghel_and_son_chaitanya_baghel_1741589160056_1741589185041 (1)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटले में अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निजी निवास स्थान पर दबिश दी है। इसकी जानकारी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर दी है। ईडी में जांच के बाद भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया है।

चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश

ईडी ने शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। चैतन्य बघेल को ईडी रायपुर लेकर आयी है, जहां उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया है। चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

You may have missed