Home छत्तीसगढ़ रायपुर नगर निगम द्वारा मार्गो से आवारा पशुओं को धरपकड़ कर निरंतर...

रायपुर नगर निगम द्वारा मार्गो से आवारा पशुओं को धरपकड़ कर निरंतर गौठानो में भेजा जा रहा…

7
0

रायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोनो की टीमो द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में मॉनिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही निरंतर प्रगति पर है।

नगर निगम जोन 10 ने तेलीबांधा व्हीआईपी रोड पर 6 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें काउकेचर वाहन से गौठान भेजा। वहीं जोन 10 के तहत व्हीआईपी रोड में 6 आवारा पशुओ और देवपुरी गुरूद्वारा चौक के आस पास सडक मार्गों से 14 आवारा पशुओ को काउकेचर में धरपकड़ कर गौठान भेजा । आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी रहेगा।