June 7, 2026

निगम जोन 7 ने रामसागरपारा में श्री गोपाल धामेजा द्वारा अनुमति विपरीत किये गए निर्माण को तोड़ा…

IMG-20250718-WA0035
  • फ्रंट एमओएस में निर्मित लगभग 300 वर्गफीट निर्माण को तोडा गया

      रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत रामसागरपारा क्षेत्र में नागरिक श्री गोपाल धामेजा द्वारा अनुमति के विपरीत किये गये निर्माण को नियमानुसार उन्हें नोटिस देने उपरांत अभियान चलाकर जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, नगर निवेश उप अभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में तोडा गया ।

जानकारी दी गई कि स्थल पर फ्रंट एमओएस में अनुमति के विपरीत निर्मित भाग में लगभग 300 वर्गफीट का निर्माण कार्यवाही के दौरान तोडा गया।

You may have missed