June 6, 2026

संसद के मॉनसून सत्र को लेकर केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक…

images (19)

नई दिल्ली: विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों की शनिवार को ऑनलाइन बैठक होगी, जिसमें संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने की साझा रणनीति और देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक से एक दिन पहले, AAP गठबंधन से दूरी बनाते हुए कहा कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है और इसका नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक की नेतृत्व कांग्रेस नेता सोनिया गांधी करेंगीं