वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के आकस्मिक निधन पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड,संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने गहन शोक व्यक्त किया…
रायपुर– वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रायपुर के अमलीडीह निवासी श्री विनय शर्मा के आकस्मिक निधन पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ और नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने गहन शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान हेतु विनम्र प्रार्थना की है। साथ ही सर्वशक्तिमान ईश्वर से दिवंगत आत्मा के समस्त परिजनों, ईष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने विनम्र प्रार्थना की है।