March 9, 2026

जोन 8 राजस्व विभाग ने वार्ड 2 में ट्रैक्टर मेनुफेक्चरिंग फैक्ट्री को टैक्स, दस्तावेज, अनुज्ञप्ति लायसेंस ना होने पर तत्काल किया सीलबंद…

IMG-20250723-WA0042

रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर चलाये जा रहे राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गतनगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल,

राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री नरेन्द्र ठाकुर की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में ट्रैक्टर मेनुफेक्चरिंग फैक्ट्री को टैक्स एवं दस्तावेज और अनुज्ञप्ति लायसेंस ना होने के कारण स्थल पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की। राजस्व वसूली अभियान नगर निगम हित में आगे भी निरंतर जारी रहेगा।