March 7, 2026

भारत वैश्विक व्यापार का नया अध्याय रच रहा है!- सीएम विष्णुदेव साय

images (4)

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (#IndiaUKFTA) पर हस्ताक्षर नए भारत की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।*

*इस समझौते से भारत के 99% निर्यातों को ब्रिटेन में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी — जिससे किसानों, एमएसएमई, शिल्पकारों, बुनकरों और निर्यातकों को सीधा लाभ होगा। लगभग $23 अरब डॉलर के नए व्यापार अवसर सृजित होंगे।*

*यह ऐतिहासिक कदम छत्तीसगढ़ जैसे कृषि और श्रम-प्रधान राज्यों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। हमारे स्थानीय उत्पाद अब वैश्विक बाजार में नई उड़ान भरेंगे।*

 

*कृषि को बल, उद्योग को संबल और भारत को वैश्विक मंच पर नेतृत्व — यही है नए भारत की उभरती हुई तस्वीर।*

 

*छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी को कोटिशः धन्यवाद एवं हार्दिक अभिनंदन।*

 

You may have missed