विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 29 जुलाई दोपहर 11 बजे तक स्थगित…
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है. राजनाथ सिंह ने 16 घंटे की इस महाबहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सहित विपक्ष दलों के आरोपों का चुन चुनकर जवाब दिया.
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो चुकी है. सदन में शुरुआती हंगामे के बाद अब 16 घंटे की बहस शुरू हो गई, जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ करने के साथ इस ऑपरेशन को अचानक से रोकने की वजह भी बताई. इसके साथ ही इस ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे विपक्ष दलों पर भी प्रहार किया. इसके बाद गौरव गोगोई ने सरकार से सवाल पूछा-कहा, हमला करने वाले आतंकी कहां हैं? सरकार ने 100 दिन बाद भी उन्हें क्यों नहीं ढूंढा. इसके बाद जेडीयू सासंद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि जब आपकी सरकार थी, तब देशभर में हमले होते थे, 26/11 को आतंकियों का हमला हुआ, मुंबई पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया था, आपने क्या किया? उन्होंने कहा, पाकिस्तानी मिसाइलें आती थीं, लेकिन हवा में ही फुलझड़ी की तरह फुस्स हो गईं. हमारे सैनिकों ने जब हमला किया तो उनका पूरा कंट्रोल सिस्टम ध्वस्त हो गया.
वहीं विपक्ष की तरफ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मोर्चा संभालेंगे. उधर बिहार में चुनाव आयोग के SIR अभियान के खिलाफ राज्यसभा में एक बार फिर हंगामा देखा गया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. वहीं सपा सांसद डिंपल यादव को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के आपत्तिजनक बयान पर बीजेपी ने आज संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.