Home गरियाबंद सेवा संकल्प अभियान के तहत गरियाबंद जिले के प्रत्येक मंडल में प्रज्ज्वलित...

सेवा संकल्प अभियान के तहत गरियाबंद जिले के प्रत्येक मंडल में प्रज्ज्वलित होगा आशीर्वाद का दीया…

7
0

राधेश्याम सोनवानी,*गरियाबंद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य एवं व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में जिले के सभी मंडलों एवं प्रमुख धार्मिक/सांस्कृतिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से जिले भर के विभिन्न मंडलों में प्रमुख अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की मंडलवार जिम्मेदारी तय कर सूची जारी की गई है।

 

मंडलवार निर्धारित स्थान एवं प्रमुख अतिथियों की जारी सूची के अनुसार गरियाबंद मंडल में भूतेश्वर नाथ परिसर में चंदूलाल साहू अध्यक्ष, राज्य भंडार गृह निगम,अनिल चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष, श्री सुरेन्द्र सोनटेके भाजपा जिला मंत्री,तिरंगा चौक गरियाबंद में रीखिराम यादव नगरपालिका अध्यक्ष, डॉ. आशीष शर्मा भाजपा जिला महामंत्री, अजय रोहरा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष,राजिम मंडल गंगा आरती घाट राजिम में

रोहित साहू विधायक,डॉ. रामकुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष, महेश यादव नगरपालिका अध्यक्ष राजिम, भारत सिन्हा वरिष्ठ भाजपा नेता, कोपरा मंडल के नगर पंचायत कोपरा के अटल परिसर में संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, चंद्रशेखर साहू जिला महामंत्री,श्री रूपनारायण साहू नगर पंचायत अध्यक्ष कोपरा,फिंगेश्वर मंडल के रानी श्यामकुमारी चौक में डॉ. श्वेता शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,श्रीमती इन्द्राणी नेहरू साहू जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, भागवत हरित वरिष्ठ भाजपा नेता,खड़मा मंडल के जतमाई धाम में राजेश साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी भाजपा जिला प्रवक्ता,छुरा मंडल के शीतला मंदिर प्रांगण में श्रीमती मीरा ठाकुर जनपद अध्यक्ष, छुरा,श्रीमती लुकेश्वरी निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष, छुरा, लेखराज ध्रुवा जिला पंचायत सदस्य,देवभोग मंडल के हनुमान मंदिर में

 

गोवर्धन मांझी पूर्व विधायक, पदुलोचन जगत भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कांदाडोंगर मंडल के माँ कुलेश्वरी कांदाडोंगर धाम में डमरूधर पुजारी पूर्व विधायक,डॉ. मनीष सिन्हा भाजपा जिला मंत्री,गोहरापदर मंडल के अटल चौक में श्रीमती मोहना नेताम जनपद अध्यक्ष, मैनपुर,डॉ. योगीराज माखन कश्यप भाजपा जिला प्रवक्ता,झाखरपारा मंडल के जगन्नाथ मंदिर में देशबंधु नायक जिला पंचायत सदस्य,गुरुनारायण तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष,मैनपुर मंडल भाठीगढ़ में श्रीमती कुमारी बाई पटेल जनपद सदस्य मैनपुर, योगेश शर्मा जिला प्रशिक्षण प्रमुख,मलेवांचल मंडल के मुढ़ीपानी में श्रीमती ललिमा ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पारस ठाकुर भाजपा जिला प्रवक्ता शामिल होंगे।

इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मंदिरों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर प्रगति व समृद्धि की कामना करेंगे। भाजपा जिला गरियाबंद के नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से इस आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।