March 9, 2026

मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार! मौसम विभाग का अलर्ट…

images (6)

देशभर में दस्तक देने के बाद से ही मानसून (Monsoon) का असर कई राज्यों में दिख रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से कई राज्यों में अच्छी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। कुछ राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि बाढ़ आ गई। कुछ राज्यों में सड़कों पर भी पानी भर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बांधों में पानी का स्तर बढ़ा है, फसलों को पर्याप्त पानी मिला है और साथ ही पानी की किल्लत भी दूर हुई है। हालांकि पिछले एक-दो दिन में कुछ राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन अब मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 29 जुलाई से 4 अगस्त तक उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। अगले 7 दिन तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, और त्रिपुरा में भी 29 जुलाई से 4 अगस्त तक रुक-रूककर तेज़ बारिश होती रहेगी। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कोंकण और सौराष्ट्र में कई जगह अगले 7 दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक कई जगह रुक-रूककर अच्छी बारिश होती रहेगी। इन सभी राज्यों में इस दौरान तेज़ हवाएं, आंधी चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है।

रुक-रूककर रिमझिम बारिश का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 29 जुलाई से 4 अगस्त तक पश्चिमी भारत, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरपश्चिम भारत, पूर्व भारत, दक्षिण भारत, और मध्य भारत के कई हिस्सों में रुक-रूककर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा है।