ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति द्वारा मनोकामनेश्वर शिव मंदिर के प्राचीन शिवलिंग में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी..
सावन महोत्सव के अवसर पर ओम धर्म सेवा एवं जनकल्याण समिति द्वारा चतुर्थ सावन सोमवार 4 अगस्त को 24 वा वर्ष दुर्ग शिवनाथ नदी तट धाम पर से भिलाई पावर हाउस चौक रवि शंकर शुक्ल मार्केट मनोकामनेश्वर शिव मंदिर के प्राचीन शिवलिंग में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी । कावड़ यात्रा के 24 वा वर्ष आयोजन को लेकर समिति सदस्यों की बैठक संतोषी पारा कैंप 2 में समिति के महिला संयोजक सुमित्रा मांझी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से समिति एवं कार्यक्रम के संयोजक सुमन शील उपस्थित थे। इस मौके पर सुमन शील ने बताया कि मनोकामनेश्वर के मंदिर के भीतर प्राचीन शिवलिंग विराजमान है और समिति द्वारा साल 2002 से मंदिर स्थापित होने के उपरांत से सावन महापर्व पर शिवनाथ नदी तट से कावड़ पैदल यात्रा निकालकर मंदिर में स्थित प्राचीन शिवलिंग में शिवनाथ धाम नदी का जल चढ़ाया जाता है । कावड़ यात्रा का इस वर्ष 24 वा वर्ष होने जा रहा है तथा इस साल भी बड़ी संख्या में भिलाई के विभिन्न वार्ड के अलावा जामुल, नवातरिया आदि क्षेत्रों से महिलाएं एवं पुरुष शिव भक्त सुबह 7 बजे शिवनाथ नदी तट पर बस आदि वाहन से पहुंचेंगे । सुबह 7 बजे शिवनाथ कावड़ियों के द्वारा नदी तट पर गंगा आरती की जाएगी और उसके बाद कांवड़ यात्रा निकाला जाएगा। दोपहर 12 बजे मनोकामनेश्वर शिव मंदिर के शिव लिंग का पण्डित रामनिवास प्यासी मिश्रा के उपस्थिति में मंत्रोजाप के साथ जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक होगा। 6 अगस्त बुधवार को भंडारा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। बैठक में मुख्य रूप से अवतार सिंह, राजेश कौशिक, मोहन रेड्डी, राजु गुप्ता, धर्मेन्द्र देवांगन, अजय वर्मा, सुब्रत राय, उज्जवल सेन, गोविंद माझी, बब्बू , डीपिन सहित भारी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी गोविन्द मांझी ने दी है।