Home छत्तीसगढ़ निगम जोन 7 ने कोटा मार्ग में लगभग 200 वर्गफीट क्षेत्र में...

निगम जोन 7 ने कोटा मार्ग में लगभग 200 वर्गफीट क्षेत्र में अनुमति विपरित निर्मित निर्माण को तोड़ा…

1
0

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत कोटा मार्ग में लगभग 200 वर्गफीट क्षेत्र में अनुमति विपरित निर्मित निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता नगर निवेश सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में की गयी.