10 अगस्त को मेरे जन्मदिवस पर मुझे बुके केक नहीं स्पोर्टस सामग्री,वेंटिलेटर व एम्बुलेंस भेंट करें- रिकेश
भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने सोशल मिडिया पर अपील की है कि मेरे 10 अगस्त को होने वाले जन्मदिवस के अवसर पर आप सभी मित्र-शुभचिंतक व उद्योगपति मुझे केक व बुकें ना देकर खेल सामग्रियां उपलब्ध करवाएं। जैसे क्रिकेट किट, फुटबाल, बैडमिंटन, कॉक के अलावा अन्य खेल सामग्रियां भी मुझे भेंट कर सकते है। मरीजों के लिए मुझे थर्मस भी आप दे सकते है। ताकि मैं जरुरतमंद लोगों को अस्पताल में जाकर इस थर्मस का वितरण कर सकूं और शहर के बड़े उद्योगपतियों से अपील करता हंू कि वे शहरवासियों के लिए एक वेंटिलेटर एम्बुलेंस मुझे भेंट करें ताकि मरीज की जान बचाई जा सकें। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पिछले जन्मदिन पर 50 से अधिक छाते व रैनकोट लोगों ने दिए थे। जो जरुरतमंद लोगों को वितरण किए गए।
०००००००००