कवर्धा के हरमो शिव मंदिर में स्थापित शिव लिंग को अस्माजिकतत्वों द्वारा खंडित कर तोड़कर बाहर फेका…
- धर्मनगरी में भाजपा शासनकाल में लगातार आसामाजिकतत्वों,अपराधों का डेरा
- अभी चार माह पहले बोड़ला के मिलन चौक से मां काली की मूर्ति चोरी हुई थी आज तक उसका भी पुलिस पता नहीं लगा पाई
- इस तरह लगातार कबीरधाम जिले में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटनाओं के वृद्धि क्यों हो रही और शासन प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा है
- आज पवित्र सावन माह के तेरस के दिन शिव मंदिर में स्थापित शिव लिंग को अज्ञात आसामाजिकतत्वों द्वारा तोड़कर फेककर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का अनैतिक कार्य किया गया है
- *भोरमदेव मंदिर से महज तीन कि.मी. दूरी पर स्थित शिव मंदिर के शिव लिंग को किया खंडित शिव लिंग को तोड़कर मंदिर से बाहर फेका जानकारी मुताबिक पूर्व वर्ष में इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ था*
*कबीरधाम :- श्री भोरमदेव मंदिर से तीन किलोमीटर के अंतराल में लगे ग्राम हरमो पंचायत जो बोड़ला ब्लाक के अंतर्गत आता है जहाँ सारंगढ़ शिव मंदिर 🛕 में स्थापित शिव लिंग को सावन मास के तेरस तिथि जिसे सनातन धर्म में सबसे अधिक महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है उस दिन मंदिर में स्थापित शिव लिंग को खंडित कर किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बाहर फेक दिया गया है ।*
*उक्त मामले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कबीरधाम सक्रिय हो गई है जिला अध्यक्ष होरीराम साहू शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,आनंद सिंह,अमन वर्मा पीताम्बर वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस की टीम कार्यकर्ता और स्थानीय आमजन घरना स्थल मंदिर प्रांगण पहुँच चुके हैं । स्थल निरीक्षण पश्चात कानूनी कार्यवाही सहित आंदोलन की चेतावनी दी गई है।तत्काल कार्यवाही करे शासन प्रशासन