दिल्ली में आयोजित स्टूडेंट लीडर बैठक में शामिल हुए प्रदेश भाजयुमो नेता, सांसद विजय बघेल से दिल्ली आवास में किए सौजन्य मुलाकात…
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के राष्ट्रव्यापी अभियान हेतु NDMC कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित स्टूडेंट लीडर बैठक में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में देशभर से आए राष्ट्रवादी, प्रखर एवं ओजस्वी युवा नेताओं को केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल जी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन एवं ओजस्वी उद्बोधन प्राप्त हुआ, जो युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है।
बैठक पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित सांसद श्री विजय बघेल जी के आवास पर सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नाग, प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा एवं भाजयुमो नेता यश गुप्ता शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली प्रवास की जानकारी प्रदान कर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है, और इस प्रकार के आयोजनों से संगठन व युवा तरुणाईयों को नई दिशा एवं गति प्राप्त होती है।