March 20, 2026

रक्षाबंधन पर विभिन्न महिला संगठनों की बहनों ने बी.एस.एफ. जवानों को बांधी राखी — सम्मान, स्नेह और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम।

IMG-20250808-WA0008

दिनांक 08 अगस्त 2025, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रिसाली स्थित सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑप्स), छत्तीसगढ़ में एक अत्यंत भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब विभिन्न महिला संगठनों की बहनों ने बी.एस.एफ. के वीर जवानों को राखी बांधकर न केवल भाई-बहन के रिश्ते को निभाया, बल्कि उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा को नमन भी किया।

इस विशेष आयोजन में, सुश्री नीता चौरसिया, अध्यक्ष शिव शक्ति महिला समिति, के उपस्थिति में सैल्यूट तिरंगा फाउंडेशन, इस्पात नगर महिला मंडल, महिला उत्थान मंडल, राष्ट्र सेविका समिति और जीविका एस.एच.जी. ग्रुप की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन, श्रीमती रजनी बघेल, धर्मपत्नी माननीय सांसद श्री विजय बघेल (दुर्ग) की विशेष सहभागिता में संपन्न हुआ। बहनों ने जवानों को प्रेमपूर्वक तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।

बहनों के प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद को बी.एस.एफ. के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने पूर्ण श्रद्धा और आदर के साथ स्वीकार किया, और इस पावन बंधन के माध्यम से राष्ट्र रक्षा के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।

बी.एस.एफ. परिसर में देशभक्ति, भाईचारे और मानवीय रिश्तों का एक अनुपम संगम देखने को मिला, जो सभी उपस्थितजनों के हृदय को छू गया।

You may have missed