जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 का सफल आयोजन…
सेल– भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, भिलाई के शिशु रोग विभाग द्वारा 1 से 7 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन “स्तनपान को प्राथमिकता दें – टिकाऊ समर्थन प्रणाली बनाएं” थीम के साथ किया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा माताओं को आत्मविश्वासपूर्वक स्तनपान कराने हेतु सहयोगी वातावरण प्रदान करना है।

इस सप्ताह का उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन और पोस्टर प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ, जिसमें कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रवींद्रनाथ द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तथा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात शिशु रोग विभाग के निवासियों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक नाट्य प्रस्तुति एवं स्तनपान नीति से लाभान्वित माता-पिता द्वारा अनुभव साझा किए गए।

राजहरा माइंस अस्पताल में भी इसी दिवस से विश्व स्तनपान सप्ताह का आरंभ किया गया, जहाँ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशिक किशोर द्वारा एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सप्ताह भर शिशु एवं नवजात इकाई, प्रसूति वार्ड तथा बाल रोग ओपीडी में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त, 6 अगस्त को बीएसपी के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग के सहयोग से “मिशन लक्ष्मी” परियोजना के अंतर्गत दुर्ग स्थित शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्राओं को अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष (शिशु रोग) डॉ. संबिता पांडा एवं वरिष्ठ सलाहकार डॉ. शुभस्मिता पटनायक द्वारा स्तनपान से संबंधित मिथकों के खंडन एवं उसे निरंतर जारी रखने के सतत उपायों पर व्याख्यान दिया गया।

सप्ताहभर की सभी गतिविधियाँ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संबिता पांडा के नेतृत्व में तथा कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रवींद्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. सौरभ मुखर्जी एवं डॉ. उदय कुमार के मार्गदर्शन एवं समर्थन से सम्पन्न हुईं। साथ ही इस आयोजन में नवजात शिशु इकाई प्रभारी डॉ. सुबोध साहा, विभाग के सलाहकारगण डॉ. मीता सचदेव, डॉ. नूतन कुमार वर्मा, डॉ. कौशिक किशोर, डॉ. माला चौधरी, डॉ. शुभस्मिता पटनायक, डॉ. रुचिका ताम्रकार एवं डॉ. आनंद मोहन विश्वकर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस सप्ताह का समापन संविदा नर्सिंग स्टाफ के लिए आयोजित “लैक्टेशन मैनेजमेंट” विषयक शैक्षिक सेमिनार के साथ हुआ, जिसे वरिष्ठ सलाहकार डॉ. माला चौधरी के निर्देशन में तथा विभाग के रेसिडेंट डॉक्टरों द्वारा संचालित किया गया।
———————