March 19, 2026

टी एंड डी विभाग में कर्म शिरोमणि पुरस्कार का आयोजन…

IMG-20250808-WA0039

भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रांसपोर्ट एंड डीजल विभाग में 05 अगस्त, 2025 को महाप्रबंधक प्रभारी (ट्रैफिक) श्री गोपीनाथ मलिक के मुख्य आतिथ्य में कर्म शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विभाग के श्री राजेश कुमार (एल आर एस), श्री सुभाशीष नन्दी (एल आर एस) एवं श्री कृष्ण मोहन रेड्डी (बी एफ स्टेशन) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया I सभी पुरस्कृत कार्मिकों को प्रमाण पत्र, उपहार एवं उनके जीवन साथी हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री गोपीनाथ मलिक ने अपने संबोधन में विभाग में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पुरस्कृत कार्मिकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित होकर कार्य करते रहने तथा अपने सहकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट एवं डीजल विभाग के महाप्रबंधकगण श्री जितेन्द्र कुमार, श्री जॉन मिंज, श्री मनोज प्रसाद, उप महाप्रबंधकगण श्री बी.डी. टुडू, श्री योगेश ठाकुर, श्री सुमित कुमार सिंह एवं सहायक महाप्रबंधक श्री ए.आर. शरीफ़ उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुरस्कार प्राप्त कर्मियों को बधाई दीं और उन्हें कार्यस्थल पर प्रेरणा स्रोत के रूप में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन- सेवाऐं) डॉ. उपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री साजिद हुसैन, श्री नीरज गुप्ता और श्री बीरेंद्र उरांव, श्री अफजल खान, टिकेश्वरी, प्रिया ठाकुर, सोमा रानी एवं श्री अंजोर सिंह का विशेष योगदान रहा।

शिरोमणि पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य अपने कार्य स्थल में सुरक्षा मानदंडों के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कर्मचारियों का सम्मान करना है।

———————–

You may have missed