March 10, 2026

अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी और जोन 8 कमिश्नर सहित वार्ड 19 में जगरीन तालाब के किनारे सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालय की स्वच्छता का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश…

IMG-20250811-WA0000

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन,

स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में जगरीन तालाब के किनारे सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत दिशा – निर्देश का पालन करते हुए शौचालयों की स्वच्छता सतत मॉनिटरिंग कर बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जोन 8 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को स्थल पर दिए.

You may have missed