June 5, 2026

बड़ी ख़बर: धमतरी में सनसनीखेज तिहरा हत्याकांड, 8 आरोपी गिरफ्तार…

IMG_20250812_102315-768x1024

धमतरी: रायपुर से आए तीन दोस्तों की ग्राम भोयना के पास अन्नपूर्णा ढाबा के नजदीक बेरहमी से हत्या कर दी गई…

मृतकों की पहचान सुरेश तांडी (34 वर्ष, संतोषी नगर), नितिन तांडी (32 वर्ष, संतोषी नगर), और आलोक ठाकुर (28 वर्ष, सेजबहार) के रूप में हुई है….

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों दोस्त अपने एक अन्य दोस्त के साथ ग्राम सोरम में राहुल नामक व्यक्ति से मिलने आए थे,इसके बाद वे नगरी रोड पर अन्नपूर्णा ढाबा के पास रुके, जहां लूटपाट की नीयत से कुछ लोगों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया…विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने खंजर से तीनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान आधे घंटे तक इलाके में तांडव मचाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई….

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से कुछ नाबालिग बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मृतकों और आरोपियों के बीच कोई पूर्व परिचय या रंजिश नहीं थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण लूटपाट बताया जा रहा है।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

You may have missed