March 7, 2026

सुपेला में सिक्ख यूथ फोरम की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया…

IMG-20250822-WA0009

भिलाई: सिक्ख यूथ फोरम भिलाई कार्यकारिणी का गठन/ आज सुपेला में सिक्ख यूथ फोरम की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया। फोरम के अध्यक्ष सुच्चा सिंह ने सभी आजीवन सदस्यों का स्वागत किया और ईश्वर को याद करके बैठक की कारवाई शुरू करने को कहा।

महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा ने सभी सदस्यों को विगत वर्षों में फोरम की उपलब्धियों और संपादित कार्यो की जानकारी दी और अमन सिंघ ने वर्ष 24-25 की आर्डिट रिपोर्ट पढ़कर आय व्यय का ब्योरा दिया सभी सदस्यों ने सहमति और खुशी जाहिर की उसके पश्चात नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रक्रिया आंरभ करने से पहले पुरानी समिति भंग करने की घोषणा की गई।

सभी आजीवन सदस्यों की चर्चा और आम सहमति के बाद सबसे पहले छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत के चैयरमैन जसबीर सिंघ चहल और हेवी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंघ छोटू को फोरम का संरक्षक बनाया गया। कुलवंत कौर को चैयरमैन मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुच्चा सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश सिंघ, जसवंत सिंघ जस्से, महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा, सहसचिव जगमोहन सिंघ, कोषाध्यक्ष अमन सिंघ, सहकोषाध्यक्ष सिमरजीत सिंघ बने। कार्यकारिणी सदस्य रामदास सिंघ, बलजीत सिंघ, इंदरजीत सिंघ चक्रेल, हरकिरन सिंघ, हरमिंदर सिंघ कोंडल, अमनदीप सिंघ, कुलदीप सिंघ, अर्शदीप सिंघ, राजवीर सिंघ, इंदरजीत सिंघ, कमलजीत सिंघ बने। महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा ने कहा कि सिक्ख यूथ फोरम का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं का शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सहयोग करना उनका मार्गदर्शन करना, युवाओं का देश और धर्म के प्रति जज्बा पैदा करना, नशे से दूर रखना और नगर के सभी धार्मिक, समाजिक और राजनैतिक प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सहयोग कर क्षेत्र के विकास में कार्य करना है।

You may have missed