March 7, 2026

विद्यालय में पहली बार : पीएम केन्द्रीय विद्यालय कोंडागांव में सोशल साइंस लैब कॉर्नर एवं मिनी बस्तर आर्ट म्यूज़ियम की स्थापना…

IMG-20250903-WA0075

कोंडागांव पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोंडागांव छत्तीसगढ़ का पहला विद्यालय बन गया है, जहाँ विद्यालय परिसर में सोशल साइंस लैब कॉर्नर एवं मिनी बस्तर आर्ट म्यूज़ियम की स्थापना की गई है। यह अभिनव पहल शिक्षा को रचनात्मकता और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ते हुए अध्ययन को और अधिक अनुभवात्मक बनाती है।

यह परियोजना प्राचार्य नंदकिशोर वसनिक के मार्गदर्शन तथा समाज विज्ञान शिक्षक विनायक कोहली के संयोजन में सम्पन्न हुई। विद्यार्थियों ने विविध प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, मानचित्र एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन तैयार किए, जबकि मिनी बस्तर म्यूज़ियम ने क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय कला और परंपराओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की विशेष सराहना की गई। यह पहल विद्यालय की रचनात्मक, नवाचारपूर्ण एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।