March 7, 2026

जीएसटी में कटौती से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी: पीएम मोदी

images (2)

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का जीएसटी रेट कट पर पहला रिएक्‍शन आया. एक तरफ वित्‍त मंत्री निरमला सितारमण की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस चल रही थी. तभी, पीएम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स के माध्‍यम से इसपर अपना पहला रिएक्‍शन दिया. पीएम ने साफ किया कि 15 अगस्‍त को लाल किले की प्राचीर से किया गया वादा उन्‍होंने पूरा कर दिया है.

एक तरफ वित्‍त मंत्री प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान जीएसटी रेट कट को लेकर एक एक बारीक जानकारी दे रही थी, तभी पीएम नरेंद्र मोदी का भी नए ऐलान पर पहला रिएक्‍शन सामने आया. उन्‍होंने इसे नए जमाने का जीएसटी बताते हुए एक्‍स पर लिखा, ‘अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में मैंने कहा था कि हम जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने का इरादा रखते हैं. केंद्र सरकार ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें व्यापक जीएसटी दरों के तार्किक पुनर्गठन और प्रक्रिया सुधार शामिल हैं. इसका उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है.

किसानों मिडिल-क्‍लास का फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, ‘ जीएसटी काउंसिल जिसमें केंद्र और राज्य दोनों शामिल हैं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत जीएसटी दरों में कटौती और सुधारों के प्रस्तावों को सामूहिक रूप से मंजूरी दी गई है. इनसे आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, मध्यमवर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ मिलेगा. ये व्यापक सुधार हमारे नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और सभी के लिए, खासकर छोटे व्यापारियों और कारोबारों के लिए, व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करेंगे.

You may have missed