Home छत्तीसगढ़ नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने शकुंतला डेयरी के सामने मुख्य मार्ग पर...

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने शकुंतला डेयरी के सामने मुख्य मार्ग पर एक नागरिक द्वारा कचरा डालने पर उन्हें समझाईश दी एवं चेतावनी देकर उनको दोबारा मार्ग में कचरा नहीं डालने की शपथ दिलवायी…

12
0

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने सफाई के दैनिक नियमित स्थल निरीक्षण के दौरान श्यामनगर गुरुद्वारा मार्ग में शकुंतला डेयरी के सामने मुख्य मार्ग पर एक नागरिक को कचरा डालते हुए प्रत्यक्ष देखा। इस पर उन्होने तत्काल उक्त नागरिक को बुलाकर मुख्य मार्ग में दोबारा कचरा नहीं डालने की समझाईश दी और उन्हे समझाईश देते हुए कचरा डस्टबीन में नियत स्थान पर उनसे डलवाया। इसके साथ ही संबंधित नागरिक को भविष्य में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए उन्हें दोबारा कचरा मुख्य मार्ग में नहीं डालने की शपथ दिलवायी।