June 6, 2026

नगर निगम जोन 8 वार्ड 70 क्षेत्र में पार्षद अर्जुन यादव ने जोन कमिश्नर सहित वार्ड में प्रगतिरत विकास कार्यों सहित सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश…

IMG-20250919-WA0041

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड कमांक 70 में वार्ड पार्षद श्री अर्जुन यादव ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपडा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, उपअभियंता श्री भूपेन्द्र दिल्ली की उपस्थिति में वार्ड 70 के क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर नगर निगम जोन 8 लोककर्म विभाग द्वारा प्रगतिरत विकास कार्यों और वार्ड क्षेत्र की वर्तमान सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और जोन कमिश्नर सहित कार्यों की समीक्षा कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश जोन अधिकारियों को दिये।

वार्ड पार्षद एवं जोन कमिश्नर ने वार्ड 70 में राठिया समाज सामुदायिक भवन के निर्माणाधीन कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने निर्देशित किया। वार्ड पार्षद एवं जोन कमिश्नर ने आमजनो से प्राप्त जनशिकायतों का जोन स्तर पर त्वरित निराकरण करने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित जोन अधिकारियों को स्थल निरीक्षण के दौरान दिये।

You may have missed