भिलाई महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन …
भिलाई महिला महाविद्यालय एचडीएफसी बैंक एवं एनआईआईटी गुड़गाँव द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भिलाई महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल,वाणिज्य विभाग,आईक्यूएसी एवं एचडीएफसी बैंक के तत्वाधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एनआईआईटी गुड़गांव से श्री अंशुमन मिश्रा एवं विकास पांडेय उपस्थित रहे । कार्यक्रम के शुभारंभ में भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया साथ ही छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बाद प्लेसमेंट का महत्त्व है।यह उनके भविष्य एवं करियर का मार्ग खोलता है । इसलिय छात्राओं को सिर्फ पढ़ाई पर ही नहीं बल्कि अन्य कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए ।

वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भारती वर्मा ने इस कार्यक्रम के विषय में छात्राओं को अवगत कराया।एनआईआईटी गुड़गांव से आए ट्रेनर श्री अंशुमन मिश्रा ने प्लेसमेंट में चयन प्रक्रिया की जानकारी छात्राओं को दी । साथ ही श्री विकास पांडेय प्रश्नोत्तरी द्वारा छात्राओं को शॉर्टलिस्टेड किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 63 छात्राओं ने पंजीयन कराया । जिसमे से 13 छात्राओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ.एम.माधुरी देवी तथा आभार प्रदर्शन प्लेसमेंट सेल की प्रभारी एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने किया ।कार्यक्रम में आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ.भावना पांडे,प्लेसमेंट सेल की सलमा मो.शफी,डॉ.रंजना साहू,डॉ.सरिता जोशी,एवं महाविद्यालय की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएँ डॉ.राजश्री शर्मा,डॉ.निधिमोनिका शर्मा,आशा साहू एवं वैशाली साहू उपस्थित रहे ।