25 सितम्बर को रायपुर नगर निगम सभाकक्ष में लोककल्याण मेला आयोजित …
- पीएम स्वनिधि के फुड वेडर्स को 11 बजे FSSAI के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा
रायपुर – दिनांक 25 सितम्बर 2025 गुरूवार को रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन के सभाकक्ष में लोककल्याण मेला का आयोजन रखा गया है। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत फुड वेडर्स को 25 सितम्बर को लोककल्याण मेला में सुबह 11 बजे से FSSAI के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा।
सभी वेंडर्स को नवीन आवेदन कराया जायेगा। सभी वेंडर्स की प्रोफाईलिंग की जायेगी, सभी वेडर्स को पेटीएम बॉक्स दिये जायेंगे। लोककल्याण मेला का आयोजन शासन के निर्देश पर दिनाक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत योजना में किये गये हाल के संशोधन के अंतर्गत ऋण की राशि बढ़ायी गयी है। पहले चरण का ऋण 10 हजार रु से बढ़ाकर 15 हजार रु कर दिया गया है। दूसरे चरण का ऋण 20 हजार रू से बढ़ाकर 25 हजार रू. किया गया है। तीसरे चरण की ऋण राशि 50 हजार रू को यथावत रखा गया है। तीसरे चरण की ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले हितग्राहियो को बैंक की ओर से 30 हजार रू राशि मूल्य का क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जायेगा। वहीं जोन फुड वेडर्स खाद्य सामग्री विक्रय करते है और FSSAI के तहत लाईसेंस प्राप्त करना चाहते है उन्हें लाईसेस बनवाने में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पूर्व में जिन हितग्राहियों के आवेदन बैंक द्वारा अस्वीकृत किये जा चुके है उन्हें पुन समझाईश देकर आवेदन बैंक को पुन प्रेषित किया जा रहा है जिससे पात्रता अनुसार हितग्राही योजना का लाभप्राप्त कर सके।
जानकारी दी गई कि लोककल्याण गेला के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े हितग्राहियों और उनके परिवारो को केन्द्र सरकार की 8 अभिनव प्रमुख योजनाओ से सीधे जोडा जा रहा है। इन योजनाओ में पीएम सुरक्षा बीमा योजना पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम श्रमयोगी मान धन योजन, जननी सुरक्षा योजना, एक देश एक राशन कार्ड योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, बीओसीडब्ल्यू निर्माण श्रमिक के तहत पंजीयन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
लोककल्याण मेला के आयोजन के माध्यम से हितग्राहियो को आर्थिक सहायता सहित सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाना केन्द्र सरकार की मशा अनुसार रायपुर में नगर निगम के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है। इन योजनाओ का वाछित लाभ लेने इच्छुक नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय महात्मा गांधी सदन की पीएम स्वनिधि योजना कार्य संबंधी शाखा में कार्य दिवसों पर कार्य अवधि के दौरान सपर्क स्थापित कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।