निगम जोन 9 ने जोरा बाजार मार्ग को कब्जा मुक्त किया …
- 7 ठेले 2 हाथ ठेला, 12 बोर्ड जप्त किये
रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, श्री अंशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब,


उपअभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत जोरा बाजार मार्ग में अभियान चलाकर जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन देने मार्ग को कब्जा मुक्त करने कार्यवाही की। अभियान के दौरान 7 अवैध ठेले, 2 हाथ ठेले, 12 बोर्ड जोरा बाजार मार्ग में जप्त करने की कार्यवाही की गई।

