March 9, 2026

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने जोन 10 वार्ड 49 में राम मंदिर के आकांक्षीय शौचालय निर्माण सडक नाली निर्माण कार्यो का लगभग 50 लाख की लागत से कार्य हेतु भूमिपूजन एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, वार्ड पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर नागरिको सहित करके दी शानदार सौगात …

IMG-20250926-WA0055

रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 10 के रानी दुर्गावती वार्ड कमांक 49 के क्षेत्र में राम मंदिर में स्वीकृति अनुसार आकांक्षीय शौचालय का निर्माण नागरिको को जीवन में स्वस्थ परिवेश देने हेतु किये जाने भूमिपूजन वार्ड पार्षद एवं निगम एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह और वार्ड पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर सहित गणमान्यजनो, नवयुवको, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओ, आमजनो सहित जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला सहित जोन के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर किया और जोन कमिश्नर को शीघ्र स्वीकृति अनुसार जोन 10 के वार्ड 49 में राम मंदिर में बनाना प्रारंभ कर गुणवत्ता सहित सतत मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा में जनसुविधा हेतु कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।

ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 10 के वार्ड 49 के क्षेत्र में पहुंचकर वार्डवासियो को एकमुश्त लगभग 50 लाख रू. के नये विकास कार्य करवाने भूमिपूजन करते हुए शानदार सौगात दी ।

ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, वार्ड पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर सहित ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 10 के वार्ड 49 के तहत विश्व नगर और इंद्रात्मा नगर बस्ती में सडक एवं नाली के नये विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन नागरिको के मध्य किया एवं कार्य को शीघ्रता से मॉनिटरिंग सहित गुणवत्ता युक्त तरीके से समय सीमा में करवाने के निर्देश जोन 10 कमिश्नर को दिये ।