March 7, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय ने वाणिज्य के विद्यार्थियों के टेली के कौशल विकास हेतु एम.ओ.यू….

IMG-20250929-WA0017

भिलाई महिला महाविद्यालय द्वारा वाणिज्य के विद्यार्थियों के टेली के कौशल विकास हेतु सोमिटेल कम्प्यूटर, भिलाई के संस्थापक श्री सोमेश जैन के साथ तीन वर्षो का एम.ओ.यू. किया गया ।

 

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने बताया कि सोमीटेल कम्प्युटर पिछले दस वर्षो से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अगले तीन वर्षों के दौरान महाविद्यालय सोमीटेल कम्प्युटर के साथ मिलकर छात्राओं के टेली कौशल, वैयक्तिक विकास एवं उद्यमिता कौशल जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करेगा, साथ ही, छात्राओं को इंटर्नशिप भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर सोमीटेल कम्प्युटर के संस्थापक श्री सोमेश जैन , वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. भारती वर्मा, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, डॉ. एम माधुरी देवी, डॉ. निधि मोनिका शर्मा एवं आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ. भावना पांडेय मौजूद रहे।