March 7, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के द्वारा एड्स जागरुकता रैली का हुआ आयोजन …

IMG-20250929-WA0019

भिलाई महिला महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के द्वारा एड्स जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन हुआ । महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह की रैली के आयोजन से हम एड्स के प्रति लोगों को जागरुक कर सकते हैं ,

एवं इसके प्रसार को रोक सकते है । जागरूकता रैली महाविद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ हुआ तथा हुड़को के श्रीराम चौक में इसका समापन हुआ । रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने मे नोडल अधिकारी डॉ.राजश्री शर्मा, रेड रिबन क्लब के अन्य सदस्य डॉ.हेमलता सिदार, भाग्यलक्ष्मी, आशा साहू का योगदान रहा ।