निगम जोन 10 राजस्व विभाग द्वारा वार्ड 52, 53, 54 के बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया, तो अलगे दिन बडे बकायेदारो ने 8059508 रू. का बकाया निगम को अदा कर दिया…
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सभी 10 जोनों के अंतर्गत 70 वार्डो में चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत आज रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानद दुबे के नेतृत्व ओर जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक श्री नरेन्द्र सोनी सहित सभी राजस्व कर्मचारियो की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 52, 53, 54 में बड़े बकायादारो को नोटिस, डिमांड बिल, अंतिम सूचना के बाद भी निगम को बकाया कर का भुगतान नहीं करने वाले कुल विभिन्न 8 व्यावसायिक परिसरों में विगत दिनाक 29 सितम्बर को सीलबदी की कार्यवाही की गई। जिन पर कुल 3591381 रूपये की बकाया राशि देय थी।
सीलबंद कार्यवाही के दौरान उक्त 8 में से 3 बड़े बकायादारों द्वारा स्थल पर ही नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम को 180000 रूपये की नगद राशि का बकाया राशि भुगतान कर दी गयी।
आज सीलबंदी कार्यवाही के अगले दिन संबंधित बडे बकायेदारो ने अपनी कुल 8059508 रू. की बकाया राशि का नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग को भुगतान कर दिया ।