March 6, 2026

नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 69 में महादेवघाट के सुलभ शौचालय परिसर की अभियान पूर्वक करवाकर जन-जन को दिया स्वच्छ शौचालय का सकारात्मक सन्देश …

IMG-20250930-WA0028

रायपुर– छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एव विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में दिनाक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चन्द्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर चलाये जा रहे,

 

स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाडा के अतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमाक 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 क्षेत्र अत्तर्गत माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत महादेवघाट में स्थित सुलभ शौचालय परिसर की सफाई अभियानपूर्वक करवाकर एव स्थानीय रहवासियों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत मिशन अत्तर्गत स्वच्छता का संदेश देती रंगोलियां निकालकर स्वच्छता संदेश देने जागरूकता नारे हाथ में तख्तीया लेकर लगाते हुए स्वच्छता कायम करते हुए जन जन को स्वच्छ शौचालय का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर एवं माधवराव सप्रे वार्ड पार्षद श्री महेन्द्र औसर के नेतृत्व में नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सफाई मित्रो के सहयोग से जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में दिया गया।

You may have missed