June 6, 2026

CM साय आज जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला में होंगे शामिल…

images (6)

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 11:35 बजे से सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेशन हॉल पहुंचेंगे। जहां वे जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर डीडीयू ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आयोजित “राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन में शिरकत करेंगे. वहीं 3:05 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.