March 7, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य का महत्व एवं मानसिक स्वास्थ्य के सात नियम” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

IMG-20251008-WA0005

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई (छत्तीसगढ़) में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं लॉयंस क्लब भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को “मानसिक स्वास्थ्य का महत्व एवं मानसिक स्वास्थ्य के सात नियम” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने की। डॉ. दीप्ति चौहान द्वारा प्रभावशाली रूप से कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुज गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ, अभिषेक मेमोरियल शंकरा हॉस्पिटल को विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को सात जरूरी मानसिक स्वास्थ्य नियमों से अवगत कराया।

 

कार्यक्रम के आयोजन में IQAC प्रभारी डॉ. भावना पांडेय की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने कार्यक्रम की संकल्पना से लेकर समन्वय तक की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभाई और मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर संवाद की आवश्यकता को रेखांकित किया।

 

लायंस क्लब भिलाई की ओर से क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, सचिव श्री हरमीत सिंह भाटिया तथा कार्यक्रम निदेशक डॉ. अनुराग बक्शी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की NAAC समन्वयक डॉ. रुपम अजीत यादव, उप प्राचार्या डॉ. आशा रानी दास, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने हेतु आवश्यक मानसिक नियमों को समझाना था। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इस तरह के आयोजन की निरंतरता पर बल दिया।