Home Uncategorized दिवाली पर यूपी में बम धमाकों की धमकी, अयोध्या-काशी-मथुरा निशाने पर…

दिवाली पर यूपी में बम धमाकों की धमकी, अयोध्या-काशी-मथुरा निशाने पर…

9
0
  • दिवाली से पहले यूपी में धमकी भरे मेल ने चिंता बढ़ा दी है. मेल में कई शहरों को निशाना बनाने की बात कही गई है. स्कूलों को भी चेतावनी दी गई है. मामले की जांच में एजेंसियां जुटी हैं.
  • दिवाली पर बम धमाकों की धमकी. 

नई दिल्ली, 05 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश में दिवाली के बीच बम धमाकों की धमकी वाला एक मेल सामने आया है. खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में अयोध्या, काशी और मथुरा में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके करने की बात कही गई है. मेल में स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि इस दौरान बच्चों को स्कूल न भेजें.

सूत्रों के मुताबिक, यह मेल अयोध्या में आईसीएसई बोर्ड से संचालित एक स्कूल को मिला है. अंबेडकर नगर के दो स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे मेल भेजे गए हैं. मेल में बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए तय तारीखों के बीच स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी गई है.

1984 के दंगों का भी किया जिक्र

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SC ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया ये निर्देश

धमकी भरे मेल में 1984 के दंगों का जिक्र किया गया है. इसमें ‘खून का बदला खून’ लिखते हुए सिख नक्सली कार्रवाई करने की बात कही गई है. मेल भेजने वालों ने 8 से 27 नवंबर के बीच धमाकों की धमकी दी है. अयोध्या, काशी और मथुरा का नाम लेकर इन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है.

 

साइबर सेल और यूपी ATS जांच में जुटी

 

अयोध्या की साइबर सेल ने धमकी भरे मेल की जांच शुरू कर दी है. यूपी एटीएस को भी इस मामले में लगाया गया है. एजेंसियां मेल भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे किसका हाथ है और इसके लिए किस नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया.

 

—- समाप्त —-