भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग में जूलॉजी एसोसिएशन 2026–27 का इनॉग्रेशन कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सोनिया बजाज , एसोशिएट प्राध्यापिका जूलॉजी विभाग श्री शंकराचार्य कॉलेज, जुनवानी , भिलाई से उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन छात्रा कु. श्रीजा एवं कु. अंकिता ने किया । तत्पश्चात प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा छात्राओं का उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जूलॉजी संगठन के इंचार्ज डॉ. रेणुका यादव ने बतलाया इस कमेटी का गठन को 26 वर्ष पूर्ण हो गए है। और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसका संचालन आज भी एम.एस.सी. के छात्राओं द्वारा किया जा रहा है।
इस कमेटी में एम. एस. सी. की छात्राओं को मेरिट लिस्ट के आधार पर अध्यक्ष – कु. नाज बानो एम. एस.सी. तृतीय सेमेस्टर , उपाध्यक्ष – रूपाली एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर , सचिव – कु. यामिनी देवांगन एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर, कोषा अध्यक्ष – कु. मानसी साहू एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर एवं क्लास रिप्रेजेंटेटिव कु. तोशिका राजपूत एवं कु. अंकिता डे, की नियुक्ति की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का परिचय जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया । पश्चात डॉ. सोनिया बजाज ने एम.एस.सी. की छात्राओं को “हार्डी विनबर्ग” नियम के बारे में व्याख्यान दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन एम. एस.सी. की छात्रा कु. श्रीजा सिंह द्वारा दिया गया ।
इस कार्यक्रम में डॉ. कंचना शाही ,डॉ. बर्ना पाल मजूमदार,डॉ.सरिता मिश्रा, डॉ.प्रतीक्षा पांडेय उपस्थित रहे।






