Home Uncategorized नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा विगत दिनांक 30 जून 2026 को रायपुर...

नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा विगत दिनांक 30 जून 2026 को रायपुर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत किरायेदारों के लिए आवास आबंटन हेतु 2616 मकानों ( 13 स्थलों ) के लिए विज्ञापन जारी किया गया है,2616 मकानों के लिए 5055 पात्र आवेदन प्राप्त हुए हैँ…

6
0
  • निविदा पश्चात उक्त आवासों का निर्माण पूर्ण होने में 24 से 36 माह का समय लगेगा

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा विगत दिनांक 30 जून .2026 के माध्यम से रायपुर निगम क्षेत्रांतर्गत् निवासरत किरायेदारों के लिये आवास आवंटन हेतु 2616 मकानों (13 स्थलो) के लिये विज्ञापन जारी किया गया है।

व्यवस्थापन हेतु चयनित बस्तियों का संबंधित जोनों द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है।

उक्त विज्ञापित 2616 मकानों के लिये 5055 पात्र आवेदन प्राप्त हुये है। जिस पर शासन से जारी दिशानिर्देश मे विहित प्रावधानों के अनुसार आवास आबंटन की कार्यवाही की जा रही है।

निविदा पश्चात् उक्त आवासों का निर्माण पूर्ण होने में नियमानुसार 24 से 36 माह का समय लगेगा।