March 8, 2026

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 9 में आयुक्त श्री विश्वदीप सहित पार्षदो अधिकारियों की बैठक लेकर की कार्य समीक्षा…

IMG-20251013-WA0028
  • प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएसयूपी योजना परिसरो की सफाई पेयजल स्ट्रीट लाईट व्यवस्था दीपावली पूर्व सुधारने दिये निर्देश 
  • सड्डू में जलसंकट दूर करने नवीन जलागार बनाने प्रस्ताव देने, सभी तालाबों, उद्यानों, मुक्तिधामों को सुव्यवस्थित कर विकसित करने योजना तैयार करने के ग्रामीण विधायक के निर्देश 

         रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 9 के कार्यालय में पहुंचकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा, श्रीमती रेणु जयत साहू, श्रीमती सावित्री धीवर श्री देवदत्त द्विवेदी, श्री मोहन कुमार साहू सहित नगर निगम अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री अशुल शर्मा सीनियर, श्री शरद ध्रुव, प्रभारी कार्यपालन अभियंता विद्युत shr सन्दीप शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री योगेश कडु जोन 9 अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने अधिकारियों को दीपावली पर्व के पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना और बीएसयूपी योजना आवासीय परिसरो की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाईट व्यवस्था सुधारने को जनहित में प्राथमिकता देने के निर्देश दिये है। ग्रामीण विधायक ने अधिकारियों को सड्‌डू में पेयजल संकट का समाधान करने सड्डू में नया जलागार निर्माण करने शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये है।

ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने आयुक्त श्री विश्वदीप सहित नगर निगम जोन 9 में कार्य समीक्षा के दौरान अधिकारियो को जोन क्षेत्र में सभी तालाबो, उद्यानो, मुक्तिधामो को सुव्यवस्थित करते हुए विकसित करने शीघ्र योजना तैयार कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिये है। ग्रामीण विधायक ने आयुक्त सहित नगर निगम जोन 9 के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

You may have missed