March 9, 2026

आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल की विश्वनीय महिला टीम के प्रति स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं ने की भूरी भूरी प्रशंसा …

IMG-20251028-WA0041
  • एएसपी तवर एवं उनकी महिला टीम की स्पा सेंटरों की कार्यवाही से काम काजी महिलाओं में बढ़ा विश्वाश

भिलाई नगर।दुर्ग भिलाई में संचालित स्पा में दुर्ग पुलिस की महिला स्टाफ द्वारा की जारी कार्यवाही को लेकर जहां एक ओर ग्राहकों में दहशत का माहौल बना हुआ है,तो दूसरी ओर ग्राहक अपनी इज्जत और लोक लज्जा को बचाने नेताओं की शरण में जा रहे है,लेकिन दुर्ग जिले की महिला पुलिस का ये अमला लगातार छापे मार कार्यवाही कर के ये जानने ओर बताने का प्रयास कर रहा है कि वहां काम करने वाली महिला प्रताड़ित तो नहीं हो रही या यौन उत्पीड़न की शिकार तो नहीं हो रही।

 

महिला पुलिस की इस कार्यवाही से स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं में ये हिम्मत जरूर आई है कि उनका भी कोई हमदर्द साथी है।ये हम नहीं कह रहे की दुर्ग भिलाई में संचालित हर स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होती है ।

 

शासन प्रशासन अपना काम मुखबिर से मिले पर्याप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटरों में छापे मार कार्यवाही महिला पुलिस व लोकल पुलिस के मौजूदगी में कार्यवाही सुनिश्चित करता है।

 

दुर्ग भिलाई संचालित स्पा के मालिक, मैनेजर,एवं काम करने वाली महिलाएं दुर्ग पुलिस की महिला टीम खास कर एएसपी पद्मश्री तंवर, डीएसपी भारती मरकाम,महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत एवं रक्षा टिम व अन्य महिला स्टाफ से इसलिए खुश है कि कार्यवाही के दौरान ये सारे अधिकारी जहा शक्ति बरतनी है वहीं बरतते है,लेकिन कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार का दबाव राजनीतिक अप्रोच या लेन देन की सुगबाघट जैसी बाते इन अफसरों के समाने नहीं चल पाती।

अब तक पढ़े स्पा सेंटरों पर छापे ये प्रमाणित करते है कि आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग, एसएसपी विजय अग्रवाल की ये महिला स्टाफ की टीम निश्चित तौर पर खरा सोना है ।जिसकी स्वयं स्पा में काम करने वाली महिलाएं एवं अन्य स्टाफ पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा कर रहा है।अमूनन पूर्व में देखा जाता था कि स्पा सेंटर में रेड पड़ने के दौरान सामने वाले की इज्जत की फजीहत ना हो इसे लेकर लेन देन कर मामले को रफा दफा कर दिया जाता था।या फिर स्पा सेंटरों के गुप्त एवं पिछले या निचले (तयखाना) के गुप्त रास्ते से भगा दिया जाता था।लेकिन एएसपी पद्मश्री तंवर की पूरी महिला टीम एक ओर राज्य की सुशासन की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहदा संजीदा एवं गंभीर है कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार का दबाव बनाना या पुलिसिया भाषा का गलत इस्तेमाल करना इस टीम में किसी का भी व्यवहार कही पर भी नहीं झलक रहा है यही वजह है कि काम काजी स्पा सेंटर की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित मान रही है ये सारी महिलाएं अन्य प्रांतों से एवं दुर्ग भिलाई के आस पास के क्षेत्रों से आकर स्पा सेंटरों में काम कर रही है चुकी परिवार की बड़ी जिम्मेदारी भी इन महिलाओं पर है।कोई भी स्पा सेंटरों में काम कर रही महिला अपनी इज्जत को दाव पर नहीं लगाना चाहती लेकिन कुछ ना कुछ परिवारिक मजबूरिया या आर्थिक तंगी ,कम पढ़ी लिखी उनकी मुख्य वजह है,कि इन महिलाओं को स्पा सेंटरों में काम करना बड़ी मजबूरी है।

 

देश की राजनीति दिल्ली में दिल दहला देने वाला निर्भया कांड के बाद से देश में महिलाओं के प्रति शक्त कानून बना दिए गए है कि कोई भी पुरुष महिलाओं से जबरदस्ती नहीं कर सकता अगर करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।।

You may have missed