March 6, 2026

राज्योत्सव के अवसर पर जांजगीर-चांपा में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज दोपहर 3.30 बजे…

Screenshot_20251101_203926 (1)
  • 02 से 04 तक शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम*

    जांजगीर-चांपा l छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25वें स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन 2 से 4 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आज दोपहर 3.30 बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम का समापन 4 नवम्बर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकाराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल तथा नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव अतिविशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथि होंगे।

 

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला -*

 

राज्योत्सव के अवसर पर प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सायं 4 से 6 बजे तक शालेय छात्र-छात्राओं की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। सायं 6 से 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

 

विशेष संध्याकालीन प्रस्तुतियाँ

 

• 2 नवम्बर को रात्रि 8 से 10 बजे तक प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक देवेश शर्मा (जय अम्बे जागरण ग्रुप) का कार्यक्रम।

• 3 नवम्बर को रात्रि 8 से 10 बजे तक लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी लोक गायक सुनील सोनी की प्रस्तुति।

• 4 नवम्बर को रात्रि 8 से 9 बजे तक बॉलीवुड बैंड, बिलासपुर का लाइव कार्यक्रम तथा रात्रि 9से 10बजे तक कृ छत्तीसगढ़ी कलामंच लोकरंग, अर्जुन्दा की सांस्कृतिक प्रस्तुति।