March 12, 2026

बिलासपुर में यात्री ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने से 5 व्यक्तियों की मौत, 15 घायल…

WhatsApp-Image-2025-11-04-at-5.21.32-PM-1-1024x768

बिलासपुर:  छत्तीसग­ढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को मालगाड़ी से टकरा जाने से टकराने से 6 व्यक्तियों की मौत, कुछ अन्य घायल हो गए. रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कई और यात्री भी घायल हुए हैं और उनमें से कुछ अभी भी यात्री ट्रेन के एक कोच के नीचे फंसे हुए हैं.

 

अधिकारियों ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी. उन्होंने बताया कि जब ट्रेन आज शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य में थी तभी यात्री ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल की तस्वीरों में यात्री ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के वैगन के ऊपर च­ढ़ा दिख रहा है.

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुछ घायल अभी भी कोच के नीचे फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं. उन्होंने घायलों की सही संख्या बताए बिना कहा कि कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. उन्होंने बताया कि यात्री और उनके परिजन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता और समन्वय सुनिश्चित कर रहा है.

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ खड़ी है.

 

मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर बिलासपुर जिला कलेक्टर से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए.

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं. घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है.

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके परिजनों को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.