March 12, 2026

लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के घर भोजन ग्रहण किया मुख्यमंत्री ने

Screenshot_2023_0508_173321

रायपुर, 08 मई 2023

घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल मुख्यमंत्री का पारम्परिक रूप से पूरी आत्मीयता से आरती कर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत कियामुख्यमंत्री का पारम्परिक रूप से पूरी आत्मीयता से आरती कर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत कियामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम खुड़िया की सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में रोटी, दाल, चांवल, मशरूम , खट्टे दही में बनी जिमि कांदा, आलू गोभी बैगन, चेंच भाजी, चुनचुनिया भाजी, गलका, आम की चटनी, सलाद, आचार, पापड़ और अंत में खीर मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को खीर का स्वाद खूब भाया और सराहना की। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस मौके पर परिवार के सदस्यों को भेंट भी दिया। साथ ही सबके साथ ग्रुप फोटो भी कराई।

You may have missed