March 12, 2026

सड़क हादसे में 4 की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए ये निर्देश

IMG-20230511-WA0002

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास कार और ट्रक की टक्कर में सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की सहित उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। इस दुर्घटना में अम्बिकापुर निवासी और जगदलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ श्री मनोज तिर्की, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।