छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ा है।
दुर्ग: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ा है।
संजू देवी ने फाइनल मैच में चीनी ताइपेई के खिलाफ 14 प्वाइंट्स स्कोर किए और भारत को 35-28 से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 1,500 डॉलर का पुरस्कार भी मिला, जिसे उन्होंने अपने पिता को देने का फैसला किया है।
अहिवारा विधासभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा ने विधायक कार्यालय भिलाई-३ मंडल में संजू देवी को जीत की बधाई दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है। जिसमे प्रमुख रूप से महापौर निर्मल कोसले जी कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल जी, कोच अनुज प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू जी, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर जी भिलाई तीन मंडल अध्यक्ष वरुण यादव जी नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा जी, राधेश्याम वर्मा,श्याम सुंदर जायसवाल,समीर अग्रवाल,रोहित साहू जी,संदीप पाली ,महेंद्र साहू ,दीप पटेल उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ वासियों ने एयरपोर्ट पर संजू देवी का भव्य स्वागत किया।
ढ़ाका, श्रीलंका में आयोजित द्वितीय महिला कबड्डी विश्व कप 2025 की विश्व विजयी भारतीय कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ की गौरवशाली बेटी #संजू_देवी का सम्मान एच.टी.सी. कार्यालय में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के संरक्षक श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ द्वारा किया गया।
विश्व कप में भारतीय कबड्डी टीम की ऐतिहासिक जीत में शानदार प्रदर्शन करते हुए #मोस्ट_वैल्यूएबल_प्लेयर का खिताब हासिल करने पर
श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने बेटी #संजू_देवी को पुष्पगुच्छ एवं प्रोत्साहन राशि भेंटकर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
#संजू_देवी न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए हौसले, परिश्रम और दृढ़ता का प्रतीक हैं। उनके अदम्य साहस, कठोर मेहनत और उत्कृष्ट खेल कौशल ने भारत तथा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल,श्री मलकीत सिंह, श्री अनिल चौधरी, श्री जोगा राव,निर्मल सिंह निम्मे, साजिद अंसारी, इंद्रजीत सिंह चिंटू,रमन राव, शाहनवाज कुरैशी, डॉ. हरजिंदर सिंह तथा अन्य समिति सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





