March 6, 2026

सीएम साय का आज बस्तर-सक्ती दौरा …

images

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और खेल गतिविधियों से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे, वहीं राज्यभर में SIR प्रक्रिया का अंतिम दिन होने से मतदाता सूची तैयारियों में तेजी रहेगी. इसी बीच बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़, कांग्रेस विधायक दल की अहम रणनीतिक बैठक, व्यापमं की अनुवादक भर्ती परीक्षा एवं शहर में आयोजित कई सांस्कृतिक–धार्मिक कार्यक्रम आज के मुख्य आकर्षण बने हुए हैं.

सीएम साय का आज बस्तर–सक्ति दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे बस्तर के जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे 11:10 बजे बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:40 बजे वे रायपुर लौटेंगे और 2:15 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3 बजे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भाग लेंगे और शाम 5 बजे फिर राजधानी रायपुर लौट आएंगे।