रामचन्द्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय द्वारा भिलाई की पी. निर्मला को शारीरिक शिक्षा में पीएचडी की उपाधि…
भिलाई निवासी शिक्षाविद् पी. निर्मला को झारखंड के बिश्रामपुर स्थित रामचन्द्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय द्वारा शारीरिक शिक्षा विषय में डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
पी. निर्मला ने यह शोध कार्य अपने शोध निदेशक अरविंद कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनके शोध प्रबंध का विषय “असेसमेंट ऑफ़ साइकोलॉजिकल बर्नआउट इन इंटरकॉलेजिएट वॉलीबॉल प्लेयर्स ऑफ़ झारखंड” रहा, जिसमें कॉलेज स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों में मानसिक तनाव और बर्नआउट का अध्ययन किया गया है। यह शोध खेल मनोविज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामचन्द्र चन्द्रवंशी, कुलाधिपति ईश्वर सागर चन्द्रवंशी, कुलपति संजय कुमार झा सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
पी. निर्मला वर्तमान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे पूर्व में शारीरिक शिक्षा शिक्षिका और स्पोर्ट्स ऑफिसर रह चुकी हैं तथा कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।
वे पी. मुसलैय्या, सेवानिवृत्त भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी, तथा पी. विजयलक्ष्मी की पुत्री हैं।
