March 6, 2026

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में 292 करोड का विकास कार्य हए…

IMG-20251217-WA0000

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए विकास कार्यों का दो साल बेमिसाल विषय पर टाउनशिप अहिवारा में पत्रकारवार्ता लिया। इस दौरान विधायक कोर्सेवाडा ने कहा कि

जनविश्वास से जनकल्याण की ओर तेजी से हम आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आम जनता तक विकास पहुंच रही है। सरकार के विकास कार्यों से जनता को पूरी तरह से लाभ हो रहा है। तीन निकाय भिलाई-चरोदा 181 कार्य के लिए 52.66 करोड़ 41 हजार, जामुल 69 कार्यों के लिए 8.45 करोड़ 67 हजार और अहिवारा 69 कार्यो 21.68 करोड़ 20 हजार रुपए की लागत से विकास कार्य होना है। दो साल में विधानसभा क्षेत्र में 292 करोड़ 58 लाख 52 हजार रुपए का विकास कार्य स्वीकृति हुए है। इसमें वर्ष 2024 में जहां 123 करोड़ 78 लाख रुपए के विकास कार्य हुए वहीं 2025 में 168 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्य हुए हैं। यह विकास कार्य जारी रहेगा। अहिवारा में जो बड़े कार्य हो रहे हैं उनमें तो

 

विधायक कोर्सेवाड़ा ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल मुरमुंदा में हायर सेंकड्री स्कूल की शुरुआत की जाएगी। अछोटी डाईट में शासकीय बीएड कॉलेज खुलेगा और अहिवारा के नागरिक कल्याण कॉलेज में पीजी की कक्षाएं शुरू की जाएगी। इसके अलावा बानबरद में हाई स्कूल, जलाशयों का जीणोधर, उप पंजीयक कार्यालय समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भाजपा नेता रविशंकर सिंह, नटवर ताम्रकर, हेमंत देवांगन, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, फिरोज फारुखी, राम खिलावन वर्मा, मुकेश अग्रवाल, रेखराम बंछोर समेत मौजूद थे।

 

अछोटी में सरकारी बीएड कॉलेज भी

 

विधायक कोर्सेवाडा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। ग्राम अछोटी में शासकीय बीएड महाविद्यालय शुरु किया जाएगा। मलपुरीकला में सासकीय हाई स्कूल में नवीन भवन निर्माण, गिरहोला में ऑडिटोरियम सर्वसुविधायुक्त होगा। सहगांव सिंचाई योजना, कपसदा जलाशय, नारधा जलाश, मोहंदी जलाशय जीणोधर और बानबरद में शसकीय हाई स्कूल शुरु होगा।